बॉलीवुड फिल्मों में एंट्री करने से पहले यह एक्ट्रेस टीवी सीरीयल, मॉडलिंग और विज्ञापन की दुनियां में अपनी धमक दर्ज करा चुकी है। वह छोटे पर्दे पर सीरीयल 24 में अनिल कपूर की बेटी और चॉकलेट के विज्ञापन में अर्जुन रामपाल के साथ बतौर जर्नालिस्ट दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींच चुकी हैं। जीहां, आपने सही पहचाना, हम बात कर रहे हैं ब्रिटिश मूल की भारतीय एक्ट्रेस और मॉडल सपना पब्बी की। सपना आजकल अपनी आने वाली फिल्म खामोशियां को लेकर चर्चा के केद्र में हैं। जिसकी वजह है उनके इस फिल्म में बोल्ड और उत्तेजक दृश्य। जिसने उन्हें रातों रात गॉसिप का मुद्दा बना दिया है।
आपको बता दें हॉलीवुड बेस्ड नॉविल फिल्म "फिफ्टी शेडस ऑफ ग्रे" से प्रेरित खामोशियां एक थ्रिलर फिल्म है जिसमें उन्होंने मीरा नाम की एक ऐसी लड़की का किरदार निभाया है जो धूर्त, षडयंत्रकारी, कुटिल, मोहिनी और रहस्यमय जैसी खूबियों वाली है। जिसके कुछ छिपे हुए राज और अजेंडा हैं। जिन्हें पूरा करने के लिए वह किसी भी हद तक जा सकती हैं। यह तो बात रही सपना पब्बी की आने वाली पहली फिल्म खामोशियां की, जिसमें उनके साथ टीवी फेम गुरूमीत चौधरी और बॉबी जासूस फेम अली फजल हैं।
वहीं इस फिल्म के बारे में निर्देशक महेश भट्ट का कहना है कि दर्शक खामोशियां मूवी में 21वी सदी की एक ऐसी महिला को देखेंगे जो अपनी कामवासना को दिखाने में डरती नहीं है बल्कि उस पर इतराती है।
एक दिलचस्प वाक्या है जिसका जिक्र किए बगैर बात पूरी नहीं हो सकती। यह सपना पब्बी के बोल्ड होने का उदाहरण है कि जितनी बोल्ड वह सिने पर्दे पर नजर आ रही हैं उतनी ही वह असल जिदंगी में भी हैं। मामला कुछ ये था कि जब ये बिंदास और बेबाक अभिनेत्री प्रेस मीडिया से रु-ब-रु हुई तो एक सवाल पर वह इतनी आक्रामक हो गई कि बोली आप लोग क्या सुनना चाहते हैं। क्या सुनना चाहते हैं और इसके बाद उन्होंने लगभग 7-8 बार स्मूच शब्द को सार्वजनिक रुप से दोहराया। इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह कितनी बिंदास हैं।
इसके साथ ही बोल्ड एण्ड सेक्सी सपना पब्बी इस फिल्म के बाद जॉन अब्राहम और यूटीवी मोशन की मूवी सत्रह को शादी है में नजर आएगी और उनके साथ होंगे बरुण सोबित। यह फिल्म भारतीय शादियों में निभाई जाने वाली परपंराओं पर आधारित है। लेकिन इस सबसे इतर जो दिलचस्प बात है कि 25 वर्षीया अदाकारा सपना ने पहली फिल्म रिलीज होने से पहले ही विशेष फिल्मस और जेए एंटरमेंट के साथ तीन-तीन फिल्मों का अनुबंध किया है।