Saturday, October 21, 2023

एक्ट्रेस रेखा और विलन किरण कुमार की लव स्टोरी कैसे खत्म हुई

रेखा और किरण कुमार की लव स्टोरी कैसे खत्म हुई

मिस्ट्री गर्ल रेखा और हिंदी फिल्मों के जाने माने खलनायक जीवन के सपुत्र किरण कुमार के किसी समय दोनों एक दूसरे के प्यार में थे..रेखा , किरण को मम्मा बॉय के नाम से मुखातिब करती थी... लेकिन इन दोनों के बीच इसी वजह से तनाव इतना बड़ा के दोनों ने एक दूसरे से किनारा कर लिया.. दरअसल रेखा ने साल 1975 में स्टारडस्ट मैगज़ीन को एक इंटरव्यू दिया था जिसमे उसने दोनों के इश्क़ की नाकामी पर खुल कर बात की थी.. रेखा ने किरण कुमार से रिश्ता टूटने की वजह किरण का मम्मा बॉय होना बताया था.. रेखा ने कहा था के किरण कुमार इतना बड़ा होने के बाद भी हमेशा मम्मा बॉय ही बन कर रहा..मुझे उसके साथ रात को थोड़ा टाइम स्पेंड करना होता था... लेकिन रात 10 बजे के बाद उसे किसी भी कीमत पर घर जाना ही होता था..वो इस लिए के 10 बजे मम्मा दुआरा बनाया गया दूध का गिलास उसे पीना ही होता था.. और उसका ये आज्ञाकारी अवतार मुझे बिल्कुल पसंद नहीं था ..अगर बात करे किरण कुमार की तो उसे भी रेखा दुआर मम्मा बॉय बुलाना बिल्कुल पसंद नही था... किरण का कहना था के रेखा हमेशा उसे उसकी एक्स गर्ल फ्रेंड का नाम ले कर चिढ़ाती भी रहती थी और उनकी एक्स गर्लफ्रैंड की आवाज़ निकालकर उसको फोन करके चिढ़ाती रहती थी जिसका किरण को बहुत बुरा लगता था.. और किरण के पिताजी "जीवन" जी भी 'रेखा' को अपने घर की बहू बिल्कुल नहीं बनाना चाहते थे.. इन दोनों का इश्क़ किसी से छुपा नहीं था.. बस इसी वजह से इन दोनों के बीच दूरियां पैदा हो गयी..बाद में किरण ने तो शादी कर ली लेकिन रेखा ज़िन्दगी की उलझनों में ऐसी उलझी के आज तक वो अकेली तो है ही साथ साथ उसने अपनी ज़िंदगी भी मिस्टीरियस बना रखी है.. कोई भी उसे मिल नहीं सकता.. फरजाना की मंजूरी के बगैर...
लेकिन किरण कुमार ने हाल ही में बयान दिया था.. के रेखा ज़िन्दगी के किसी मोड़ पर मुझसे टकराएगी तो ज़रूर.. उसी दिन का मै इंतज़ार कर रहा हु..
 आप लोग ने रेखा या किरण कुमार की कौन सी फ़िल्म देखी है जो आपको अछि लगती है...

Friday, October 20, 2023

अमिताभ बच्चन के एक्सीडेंट ने कैसे जैकी श्रॉफ का फिल्मी करियर बनाया


      अमिताभ बच्चन की फ़िल्म कुली के दौरान हुए एक्सीडेंट की वजह से.. इस फ़िल्म के प्रति लोगों का क्रेज इतना बढ़ गया था के थेरेटर्स में टिकट दो-दो, तीन-तीन दिन बाद की भी नहीं मिलती थी। इसी दौरान सुभाष घई की भी एक फ़िल्म रिलीस हुई जिसका नाम था "HERO" ..जी हाँ जैकी श्रॉफ और मीनाक्षी शेषाद्रि की पहली फ़िल्म..ये जैकी श्रॉफ की डेब्यू फिल्म थी और सामने थे मेगा स्टार, बॉक्स ऑफिस के बादशाह और ऊपर से उनके एक्सीडेंट की वजह से इस फ़िल्म को देखने का लोगो मे क्रेज.. आप सोच सकते है के उस दौरान कोई और फ़िल्म सुपर हिट तो क्या चल भी पाए..तो दोस्तो ये चमत्कार असल मे हुआ था.. और फ़िल्म इंडस्ट्री को जैकी श्रॉफ हीरो के रूप में मिला।
        दरअसल ये फ़िल्म कुली फ़िल्म के आगे पानी भी न मांग पाती अगर एक चमत्कार ना हुआ होता..दरअसल हुआ क्या पब्लिक थिएटर तो पहुंचती थी अमिताभ बच्चन की कुली फ़िल्म देखने के लिए.. लेकिन भीड़ इतनी होती थी के टिकट 2-3 दिन के बाद की भी नहीं मिलती थी तो उस समय थिएटर दूर दूर होते थे तो लोग भी दूर दूर से ही आते थे तो दर्शक सोचते थे के दूसरे थिएटर में HERO फ़िल्म लगी है अब आये है तो वी ही फ़िल्म देख लेते है.. फ़िल्म असल मे अछी भी थी.. उस फिल्म में शम्मी कपूर थे संजीव कुमार थे मीनाक्षी थी और उस फिल्म के गाने तो बाकमाल थे जो आज भी सुनने को मिल जाते हैं.. तू मेरा हीरो है, तू मेरा दिलबर है....याद तो होगा ही आपको... आहिस्ता आहिस्ता लोगो ने ही इस फ़िल्म की मशहूरी शुरू कर दी..लोग जब कुली फ़िल्म ना देख पाने की मायूसी के साथ वापिस घरों को जाने वाले होते तो कोई ना कोई उन्हें कह देता के हीरो फ़िल्म भी बहुत अछी है..आये हो तो वो फ़िल्म देखलो.. हुआ ये के अमिताभ बच्चन की चोट और हीरो फ़िल्म के म्यूजिक की वजह से पब्लिक दोनों फिल्मों में बट गयी जिसका फायदा दोनों फिल्मों को हुआ ..कुली फ़िल्म तो हिट होनी ही थी साथ साथ HERO फ़िल्म भी सुपर हिट हो गयी और बॉलीवुड को जैकी श्रॉफ जैसा एक और सुपरस्टार मिल गया और इस फ़िल्म के वाद जैकी श्रॉफ का कैरियर शुरु हुआ.. ऐसा ज्यादातर मैगज़ीन बोल रहे थे उस दौर के...क्या आप भी ऐसा कह सकते है के अमिताभ बच्चन के एक्सीडेंट की वजह से जैकी श्रॉफ का कैरियर भी बन गया ??

Monday, October 16, 2023

रेखा की जिंदगी के 3 रहस्‍य, जो हैं आज भी अनसुलझे



बॉलीवुड की सदाबहार ब्‍यूटी कही जाने वाली रेखा के जीवन के ऐसे रहस्‍य, जो अब तक है अनसुलझे। आप भी जानें। 

बॉलीवुड इंडस्‍ट्री में अपनी एवरग्रीन ब्‍यूटी के लिए फेमस वेटरेन एक्‍ट्रेस रेखा ने सिल्वर स्क्रीन पर कई भूमिकाएं निभाई हैं। स्‍क्रीन पर उनकी एक्टिंग जितनी सुलझी हुई लगती है, असल जीवन में उनका व्यक्तित्व उतना ही उलझा हुआ है। खासतौर पर जब बात रेखा की लव लाइफ से जुड़ी हो तो कई सारे अनसुलझे रहस्‍य सामने आ खड़े होते हैं। आज हम रेखा के जीवन से जुड़े उन रहस्‍यों पर बात करेंगे, जिन पर बाते तो खूब की गईं मगर वह कभी सुलझ नहीं पाए।

विनोद मेहरा से शादी
रेखा और एक्‍टर विनोद मेहरा के रिश्‍तों को लेकर इंडियन सिनेमा के इतिहास में बहुत सारी बातें दर्ज हैं। कभी विनोद मेहरा को रेखा का पहला प्‍यार बताया गया तो कभी पहला पति। हालांकि, रेखा ने सिमी गरेवाल के फेमस टॉक शो 'Rendezvous' में इन सभी बातों को झूठा बताया था। मगर फेमस पत्रकार यासिर उस्‍मान की किताब 'रेखा: एन अनटोल्‍ड स्‍टोरी' में रेखा और विनोद मेहरा की शादी का जिक्र मिलता है।

यासिर उस्‍मान ने अपनी किताब में लिखा है, 'रेखा ने विनोद मेहरा से शादी की थी। यह दोनों की पहली शादी थी मगर दोनों ने ही इस शादी का जिक्र कभी नहीं किया। दोनों ने कोलकाता में शादी की थी। शादी के बाद जब विनोद अपनी नई नवेली दुल्‍हन रेखा को लेकर घर पहुंचे तो विनोद की मां कमला मेहरा ने रेखा को बहू मानने से इंकार कर दिया। इतना ही नहीं, रेखा जब उनके पैर छूने के लिए झुकीं तो कमला मेहरा ने उन्‍हें धक्‍का दे दिया था।'

अमिताभ बच्‍चन के नाम का सिंदूर
रेखा को ऑन स्‍क्रीन सिंदूर लगाए तो आपने कई बार देखा होगा। मगर रेखा ऑफ स्‍क्रीन भी अपनी मांग में सिंदूर लगाती हैं। रेखा ऐसा क्‍यों करती हैं? इस बारे में जब भी उनसे पूछा गया, तब उन्‍होंने यही कहा कि उन्‍हें सिंदूर लगाना अच्‍छा लगता है। मगर 22 जनवरी 1980 में हुई ऋषि कपूर और नीतू सिंह की शादी में जब पहली बार रेखा अपनी मांग में सिंदूर भर कर पहूंची थीं, तब पूरी इंडस्‍ट्री में तहलका मच गया था। उस दौरान रेखा और महानायक अमिताभ बच्‍चन के बीच चल रहे अफेयर के चर्चे जोरों पर थे। उस वक्‍त सभी को लगा था कि रेखा अपनी मांग में अमिताभ के नाम का सिंदूर भरकर आई हैं। मगर सिमी गरेवाल ने अपने टॉक शो 'Rendezvous' में रेखा से अमिताभ बच्‍चन को लेकर सवाल पूछे तो रेखा ने कहा, 'पूरी दुनिया अमिताभ जी की फैन है। अगर मैं भी उनकी फैन हूं तो यह इतनी बड़ी बात क्‍यों बन जाती है।

सेक्रेटरी फरजाना के साथ रिश्‍ते
अवॉर्ड फंक्‍शन हो या फिर कोई दूसरा अवसर, रेखा के साथ एक शख्स को हमेशा उनकी परछाई की तरह चिपका पाया जाता है। हमेशा व्‍हाइट और ब्‍लैक शर्ट पैंट या कोट-पैंट में दिखने वाला यह शख्‍स एक महिला है। इस महिला का नाम फरजाना है। फरजाना रेखा की सेक्रेटरी है। फरजाना और रेखा 32 सालों से एक दूसरे के साथ हैं। दोनों की रिलेशनशिप को लेकर मीडिया में कई सारी बातें सुनने को मिलती हैं। फेमस जर्नलिस्ट मोहनदीप ने अपनी किताब ‘Eurekha’ में फरजाना के बारे में काफी कुछ लिखा है, ' पहले फरजाना रेखा की हेयर स्‍टाइलिस्‍ट थीं। मगर रेखा धीरे-धीरे फरजाना पर इतना भरोसा करने लगी कि उन्‍होंने फरजाना को अपना पर्सनल सेक्रेटरी बना लिया।'

आज रेखा के सबसे करीब अगर कोई है तो वह फरजाना ही हैं। मोहनदीप ने अपनी किताब ‘Eurekha’ में इस बात का भी दावा किया है कि रेखा के बेडरूम में कोई नहीं जा सकता है। केवल बेहद खास लोगों को ही रेखा अपने कमरे में आने देती हैं। इन खास लोगों में से एक फरजाना भी हैं। इतना ही नहीं, किताब में यह भी लिखा है, 'रेखा के कपड़ों को सेलेक्‍ट करने से लेकर फोन पर रेखा को किससे बात करनी है और किससे नहीं यह भी फरजाना ही तय करती हैं।'